उड़ीसा में स्थित सीमेंटनगरी राजगांगपुर में अवैध ब्लास्टिंग का मामला मीडिया में उछलने के बाद एक खदान मालिक ने उडि़या के स्थानीय पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिया है। मीडिया कर्मी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है। ओडिया दैनिक के राजगांगपुर प्रतिनिधि जीतेंद्र नारायण दास द्वारा थाना में दर्ज प्राथमिकी में गुरुवार को खदान मालिक संजीव कपूर पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
जीतेंद्र ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार को खदानों में अवैध ब्लास्टिंग के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने विभिन्न खदानों के डंपरों को रोककर रखा था। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं से बातचीत के लिए कोई खदान मालिक अथवा प्रशासनिक अधिकारी न पहुंचने से इन डंपरों को छोड़ दिया गया। यह खबर छपने के बाद किसी संजीव कपूर नामक व्यक्ति उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर राजगांगपुर सांवादिक संघ के निहार रंजन दाश ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने तथा मीडिया कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। इस घटना के बाद से पत्रकारों में नाराजगी है तथा वे आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।






