Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

खबर लिखने पर व्‍यापारी ने दी पत्रकार को देख लेने की धमकी

डूंगला बेगू में एक व्यापारी ने पत्रकार को देख लेने की धमकी दी. इस धमकी के विरोध में पत्रकारों ने कस्बे में आये जिला कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन देकर व्यापारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार बेगू में व्यापारी अभय गट्टाणी द्वारा मंडी टैक्स चोरी पर कारवाई से संबधित समाचार प्रकाशन पर पत्रकार विजय नागौरी को फोन पर देख लेने की धमकी दी, जो प्रेस की स्वतंत्रता का हनन है.

डूंगला के पत्रकार राहुल वया, विमल नलवाया, अभिषक वैष्णव समेत अन्य पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर धमकी देने वाले व्यापारी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है. इधर डूंगला क्षेत्र की एक मात्र महिला पत्रकार प्रीति नलवाया ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ़ को प्रेषित कर व्यापारी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है. पत्रकारों से ज्ञापन लेने के बाद जिला कलेक्टर रवि जैन ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई करने का आश्‍वासन दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...