प्रतिभाशाली एंकर अमित तिवारी ने ख़बर भारती न्यूज चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. अमित के आने के साथ ही चैनल में 'राजनीति लाइव' नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ ही सियासी गलियारों में खूब पसंद किया जा रहा है.. इस कार्यक्रम पर लाइव शो के दौरान जनता की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं…

अमित तिवारी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश केंद्रित कई चैनलों में एंकर रह चुके हैं. वे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए टीवी के जाने-पहचाने चेहरों में शुमार किए जाते हैं… अमित मूलतः रंगकर्मी रहे हैं… वे रंगकर्म और फिल्मों में सक्रियता के बाद मीडिया की तरफ चले आए… अमित एस वन, साधना न्यूज़ समेत कई चैनलों के साथ काम कर चुके हैं. ज्ञात हो कि 'ख़बर भारती' में पिछले दिनों हालात ख़राब हो गए थे लेकिन अब पिछली बकाया सैलरी दे दिए जाने के साथ ही तीनों राज्यों में डिस्ट्रीब्यूशन शुरू हो गया है..






