Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

खालिद के एस्‍कोर्ट में शामिल पुलिसकर्मियों के निलंबन पर पीआईएल

बम विस्‍फोट के आरोपी खालिद मुजाहिद के एस्कोर्ट में लगे नौ पुलिसकर्मियों के डॉक्टर नहीं होने के बाद भी मात्र उसे नजदीक के अस्पताल में नहीं ले जाने पर निलंबित किये जाने के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने मनमाने निलम्बनों के बारे में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक पीआईएल दायर किया है. 

बम विस्‍फोट के आरोपी खालिद मुजाहिद के एस्कोर्ट में लगे नौ पुलिसकर्मियों के डॉक्टर नहीं होने के बाद भी मात्र उसे नजदीक के अस्पताल में नहीं ले जाने पर निलंबित किये जाने के क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने मनमाने निलम्बनों के बारे में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक पीआईएल दायर किया है. 

पीआईएल में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों द्वारा यह तय हो चुका है कि किसी भी कर्मी का निलंबन सोच-विचार के बाद तभी किया जाए जब उसके खिलाफ वास्तव में कुछ गंभीर आरोप हों. इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में तमाम उलूलजलूल कारणों से सरकारी कर्मी निलंबित किये जाते हैं. यही करण है कि इनमें कई बाद में निर्दोष सिद्ध होते हैं. पीआईएल में डॉ. संजय, पूर्व सीओ कैंट, लखनऊ का भी जिक्र है, जिन्हें मात्र डीजीपी के एक प्रश्न का उत्तर नहीं देने के कारण निलंबित किया गया और अब बिना किसी दंड के बहाल करना पड़ा है.

अतः ठाकुर ने प्रार्थना की है कि सभी विभागों को निर्देशित किया जाए कि पिछले पांच साल में जिन निलंबन के मामलों में सरकारी कर्मी बाद में निर्दोष पाए गए, उनमे जांच करा कर निलंबित कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए. उन्होंने भविष्य के लिए भी ऐसी नीति बनाने का निवेदन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...