Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

खाली होगा नेटवर्क18 का माटुंगा रोड का आफिस, कइयों की नौकरी जाएगी

मुंबई : टीवी18 और नेटवर्क18 में काम करने वालों के लिए नवंबर 2009 से भी बदतर हालात नजर आ रहे हैं। रामोजी राव से इनाडु टीवी के सौदे के समय यह माना जा रहा था कि देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी का पैसा आने एवं राइट इश्‍यू से यह समूह तेजी से प्रगति करेगा। लेकिन हो रहा है उल्‍टा। अब तो लोग चर्चा करने लगे हैं कि एक जमाने में ऑर्ब्‍जवर अखबार को खरीदकर बंद कराने का श्रेय रिलायंस समूह को है कहीं वही कहानी टीवी18 समूह के साथ न दोहरा दी जाए।

मुंबई : टीवी18 और नेटवर्क18 में काम करने वालों के लिए नवंबर 2009 से भी बदतर हालात नजर आ रहे हैं। रामोजी राव से इनाडु टीवी के सौदे के समय यह माना जा रहा था कि देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी का पैसा आने एवं राइट इश्‍यू से यह समूह तेजी से प्रगति करेगा। लेकिन हो रहा है उल्‍टा। अब तो लोग चर्चा करने लगे हैं कि एक जमाने में ऑर्ब्‍जवर अखबार को खरीदकर बंद कराने का श्रेय रिलायंस समूह को है कहीं वही कहानी टीवी18 समूह के साथ न दोहरा दी जाए।

टीवी18 की तरह नेटवर्क18 के हालात भी खराब हो रहे हैं। मुंबई के माटुंगा रोड पश्चिम में न्‍यू एरा हाउस स्थि‍त किराये का आफिस खाले होने की तैयारी चल रही है। इस आफिस से नेटवर्क18 की अधिकतर वेबसाइटों का संचालन किया जाता है। कंपनी ने अपने इस आफिस को खालीकर टीवी 18 के लोअर परेल स्थित जाने का फैसला किया है। लेकिन यहां इससे पहले सफाई होगी ताकि लोअर परेल कम ही कर्मचारी जाएं।

नेटवर्क 18 की सबसे बड़ी वेबसाइट मनीकंट्रोल डॉट कॉम के अधिकतर कर्मचारियों को मौखिक रुप से बता दिया गया है कि जल्‍दी ही आफिस लोअर परेल शिफ्ट होगा। बहाना यह बताया जा रहा है कि वहां टीवी टीम के साथ को-ऑर्डिशन कर वेबसाइट को और दमदार बनाया जा सकता है। जबकि, सच्‍चाई यह है कि एक जमाने में यह वेबसाइट इसी पते पर थी और इसे माटुंगा रोड शिफ्ट किया गया था क्‍योंकि विस्‍तार करना था। मनीकंट्रोल में उन लोगों को बाहर का रास्‍ता दिखाया जाएगा जो वहां के दक्षिण भारतीय कर्ताधर्ताओं को पसंद नहीं हैं।

फर्स्टपोस्‍ट डॉट कॉम का भी ऑफिस लोअर परेल जाएगा। इस पूरी वेबसाइट में लगभग सारा स्‍टॉफ ही दक्षिण भारतीय है और चाबी जग्‍गी के हाथ में है। इस वेबसाइट में रहना है तो नेटवर्क18 के वेब और पब्लिशिंग के एडिटर इन चीफ आर जगन्नाथन (जग्‍गी) और सीईओ दुर्गा रघुनाथ का खास होना अथवा आपका दक्षिण भारतीय होना जरुरी है। बाकी किसी योग्‍यता की जरूरत नहीं है।

लेकिन, नेटवर्क 18 के इस आफिस में अन्‍य वेबसाइट भी हैं जिनमें जोश 18 हिंदी जो अब इन डॉट कॉम का हिस्‍सा है, टेक टू और कम्‍पेयर इंडिया एवं स्‍वयं इन डॉट कॉम (दुनिया का सबसे छोटा ईमेल पता)। इन वेबसाइटों पर कंपनी ताला लगाने का इरादा रखती है और यह चर्चा तीन महीने से चल रही है। इसके अलावा यहां वेबसाइट के कुछ छोटे-छोटे प्रोजेक्‍ट भी है जिनका बंद होना भी तय है। इस तरह मौजूदा स्‍टॉफ में से मनीकंट्रोल और फर्स्टपोस्‍ट का स्‍टॉफ ही लोअर परेल ऑफिस जाएगा लेकिन कईयों को रुलाकर, दुखीकर और सड़क पर लाकर।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...