Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

खुर्शीद के बयानों से नाराज चुनाव आयोग ने राष्‍ट्रपति को लिखा पत्र

नई दिल्ली : चुनाव प्रचार के दौरान कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के आचार संहिता के उल्लंघन का मामला राजनैतिक हलकों में तूल पकड़ता जा रहा है। दो-दो बार खुर्शीद की जुबान फिसलने को चुनाव आयोग ने भी गंभीरता लिया है। भाजपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने तो खुर्शीद पर आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप तो लगाया ही है, चुनाव आयोग ने भी राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायती चिट्ठी के मुद्दे पर पूछे जाने पर सलमान खुर्शीद ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। खुर्शीद ने कहा कि यह मामला फिलहाल देश की दो बड़ी संवैधानिक संस्थाओं राष्ट्रपति और चुनाव आयोग के पास है और उन्हें ही इस मामले में फैसला करना है, फिलहाल इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता।

उल्‍लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सलमान खुर्शीद के बयानों से नाराज होकर चुनाव आयोग ने जो चिट्ठी राष्ट्रपति को लिखी है, वह पीएमओ को उचित कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कहा गया है कि खुर्शीद लगातार चेतावनी देने के बाद भी इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, जिससे चुनाव आयोग हैरान है। आयोग ने यह भी लिखा है कि हम इसलिए अधिक हैरान हैं कि ये बयान कानून मंत्री की तरफ से आ रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी आयोग को मजबूत करना है।

दूसरी तरह इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि अगर नेता बोलने को स्वतंत्र नहीं हैं, तो पार्टियों के घोषणा पत्र पर भी रोक लगा देनी चाहिए, जबकि बीजेपी इस मसले पर खुर्शीद के इस्तीफे की मांग कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का कानून मंत्री ही चुनाव आयोग के निमयों की अवहेलना कर रहा है। आयोग से चेतावनी मिलने के बाद भी खुर्शीद ने जनता के मुस्लिम आरक्षण की बात कर रहे हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि खुर्शीद द्वारा लगातार चुनाव संहिता के उल्‍लंघन के बाद भी आखिरी सोनिया गांधी क्यों नहीं कुछ बोल रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...