बीते 14 मार्च को छतरपुर पुलिस की पकड में आये ईनामी बदमाश महिपाल सिंह और जागरण ग्वालियर-झांसी के छतरपुर ब्यूरो चीफ राजू सरदार के संबधों के राज खुलने शुरू हो चुके हैं। बदमाश ने फरारी के दौरान कई मोबाइल नंबर बदले। ये सारे नंबर पुलिस के हाथ लग चुके हैं। सूत्रों से हासिल जानकारी के अनुसार राजू सरदार से ईनामी बदमाश ने मोबाइल नंबर 08103802704, 8827109592, 078798810402, 7879038207, 08224083547, 08462850246, 08458925409, 07879579448, 09752531739 के जरिए एक वर्ष की फरारी के दौरान कई बार बात की।
पुलिस इस सुराग के आधार पर राजू सरदार पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक गंभीरता से इस मामले को लेकर सक्रिय हैं लेकिन आला अधिकारी मामले को निपटाना चाहते हैं। चूंकि राजू सरदार भाजपा की जिला कार्यसमिति के भी सदस्य हैं इस कारण भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष पुरजोर अजमाईश में जुटे हैं कि राजू सरदार को बदमाश से रुपया खाने के मामले से बचाया जा सके। वैसे मोबाइल नंबरों के काल डिटेल के आधार पर आने वाले दिनों में राजू सरदार पर शिकंजा कस सकता है। हालांकि पूर्व में हुए बातचीत में राजू सरदार ने इस मामले में खुद को फंसाए जाने की बात कही थी। हालांकि अब यह मामला पूरी तरह पुलिस के पाले में है।






