वरिष्ठ पत्रकार खुशदीप सहगल ने नीसा ग्रुप के हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल ‘जानो दुनिया’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें ग्रुप के मीडिया डिपार्टमेंट में आउटपुट हेड बनाया गया है. खुशदीप ने अहमदाबाद में चैनल के हेडक्वार्टर में पदभार संभाल लिया है.
इसके पहले खुशदीप ज़ी न्यूज चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर हुआ करते थे. ज़ी न्यूज़ में साढ़े नौ साल की पारी में खुशदीप ने

खुशदीप सहगल
छह साल तक प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘बड़ी ख़बर’ को प्रोड्यूस किया. प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण से शुरुआत करने वाले खुशदीप ने करीब सात साल तक अमर उजाला ग्रुप को भी अपनी सेवाएं दीं. अमर उजाला डॉट कॉम में ऑनलाइन पत्रकारिता को नया आयाम देने वाले खुशदीप हिंदी ब्लॉगिंग के भी जाने-माने नाम हैं. इन्हें इसी साल पॉलिटिकल न्यूज़ की कैटेगरी में इंडीब्लॉगर्स अवार्ड से नवाजा गया है. खुशदीप अहमदाबाद को राजनीति के नज़रिए से इस वक्त मोस्ट हैप्पनिंग प्लेस मानते हुए अपनी नई नियुक्ति को बहुत चुनौतीपूर्ण मानते हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.