Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

खेत नहीं तो वोट नहीं… नेताओं के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में प्रकृति की मार से बेबस किसानों के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। नदी कटान के चलते करीब ग्यारह सौ बीघा खेत चले जाने और उसका हल प्रशासन व जनप्रतिनिधि द्वारा न निकाले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने इस बार के चुनाव में नेताओं के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा रखा है, साथ ही वोट न डालने का फैसला भी कर लिया है। मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम असनहरा माफी का है। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में आधी आबादी दलितों की है।

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में प्रकृति की मार से बेबस किसानों के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। नदी कटान के चलते करीब ग्यारह सौ बीघा खेत चले जाने और उसका हल प्रशासन व जनप्रतिनिधि द्वारा न निकाले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने इस बार के चुनाव में नेताओं के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा रखा है, साथ ही वोट न डालने का फैसला भी कर लिया है। मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम असनहरा माफी का है। करीब डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव में आधी आबादी दलितों की है।

इसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को पट्टा भी दिया गया। लोग उस पर कब्जा कर खेती का कार्य करते थे। 1998 में नदी की कटान इतनी बढ़ गई कि पट्टे की जमीन के साथ पुस्तैनी जमीन भी नदी दूसरे पार चली गई। लोग नाव व कच्चे पुल से पार होकर खेती करने जाते रहे मगर 19 जून 2011 से कुछ दबंग व्यक्तियों ने उस पर अपना अधिकार जताने लगे। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के यहां बार-बार दौड़ने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। फलत: जैसे ही विधान सभा 2012 का एलान हुआ, ग्रामीणों ने विरोध का अपना अलग तरीका अपना लिया। गांव के बाहर बैनर टांग दिया जिसमें नेताओं व समर्थकों का प्रवेश वर्जित कर दिया तथा वोट न डालने का भी निर्णय लिया गया। बैनर के नीचे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा रहकर नारे भी लगाते हैं कि खेत नहीं तो वोट नहीं।

ग्रामीणों में अलाउद्दीन, अबरार, अनवारुद्दीन, दाताराम व दलित बिरादरी के रंगीले, नेबूलाल, विफई, रामदीन, सुंदर, लखन आदि दर्जनों लोगों का कहना है कि एक ही झटके में खेतिहर किसान भूमिहीन हो गए बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए उन्होंने मतदान न करने और नेताओं को गांव में न घुसने का फैसला किया है। एसडीएम श्याम कुमार भट्ट ने बताया कि आज ही जानकारी मिली है, पता करवाते हैं कि क्या मामला है जो भी संभव कार्यवाही होगी, की जायेगी।

साभार : दैनिक जागरण

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...