भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार अरुण बंछोर पिछले दिनों एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह दुर्घटना उस वक़्त घटी जब वे विजय मार्केट, बरखेडा से अपने घर जा रहे थे. तभी एक अनियंत्रित गति से जा रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके कंधे पर घातक चोटें आई हैं. घटना के बाद कार चालक भाग गया है, जिसके कारण उन्हें दुर्घटना बीमा नहीं मिल पा रहा है.
उनका इलाज भोपाल के नर्मदा अस्पताल में चल रहा है. उनकी आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वे इलाज का महँगा खर्च उठा पायें. सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि इस दुखद घडी में उनकी यथासंभव आर्थिक मदद करें. उनका भोपाल में बैंक आफ बडोदा (Bank of Baroda) की हबीबगंज शाखा में खाता है जिसका नंबर(Account No.) है-18600100006254 है. इस शाखा का आईऍफ़एससी (IFSC Code) कोड BHRBOHABIBG है.
वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल श्रीवास्तव जी की और से उन्हें 1000/ रूपये की मदद दी गई है. इलाज का कुल खर्च तकरीबन 2.25 लाख से ज़्यादा आएगा. कृपया अपनी और से एक पत्रकार साथी की मदद के लिए आगे आयें.
एक परिचित पत्रकार साथी द्वारा प्रेषित सूचना व पत्र पर आधारित.





