श्रीनगर गढ़वाल से साधना न्यूज चैनल के संवाददाता गजेंद्र मैठाणी ने चैनल को बाय-बाय कह दिया है। मैठाणी पिछले तीन वर्षो से चैनल से जुड़े हुए थे। उन्होंने श्रीनगर से हाईड्रो प्रोजेक्ट की कई ब्रेकिंग न्यूज की थी जिसके बाद सरकार को जबाब देना पड़ गया था। चैनल ने उन्हें पिछले तीन वर्षो से भी कोई मानदेय नहीं दिया था उसके बाद भी वे आपदा में जनहित में कार्य करते रहे।
पाक्षिक पत्रिका वी द पावर के उत्तर प्रदेश में प्रकाशन के बाद अब इसका प्रसार बिहार में भी होने जा रहा है। संस्थान ने टाइम्स ऑफ इंडिया और सहारा टाइम जैसे बड़े संस्थानों में काम कर चुके संजीव झा को बिहार संभालने की जिम्मेदारी दी है। संजीव झा बिहार में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ नौ साल तक प्रमुख संवाददाता के रूप में जुड़े रहे। फिर सहारा टाइम, नई दिल्ली में रहे। उसके बाद कोलकाता से प्रकाशित बंगाल पोस्ट के बिहार हेड बने। अब उन्होंने नई पारी वी द पावर के साथ शुरू की है। संजीव झा ने वी द पावर से जुड़ते ही वहां राहुल वत्स को विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी है। खबर है कि संजीव झा फिलहाल एक किताब भी लिख रहे हैं।






