Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

गढ़वा में पत्रकार पर हमला, पुलिस उदासीन

गढ़वा जिले के भंडरिया में पुलिस का नहीं माफियाओं का राज चल है। यह हम नहीं बल्कि स्वयं भंडिरिया पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर माफियाओं के हाथों पीटे गये पत्रकार सत्येंद्र केसरी के मामले मे अब तक की गई पुलिसिया कार्रवाई कह रही है। इससे माफियाओं के हौसले को इतना बल मिला है कि उन्होंने एक बार फिर शुक्रवार को अहले सुबह संगठित हो सत्येंद्र पर हमला बोल दिया। घटना के समय सत्येंद्र गोदरमाना से अखबार का बंडल लेकर भंडरिया लौट रहा था। भला हो सरइडीह के ग्रामीणों का जिन्होंने प्रखंड प्रमुख व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से सत्येंद्र को पिटाई कर रहे माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराकर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया में भर्ती कराया।

पत्रकार सत्येंद्र केसरी उर्फ टेंपो को बुधवार को सूचना मिली की सुरक्षित वन क्षेत्र से जेसीबी लगाकर अवैध तरीके से मोरम-मिट्टी की खुदाई की जा रही है। वह जब वहां पहुंचा तो पाया कि रेंजर अगिस्तन तिग्गा व वनरक्षी एतवा मुंडा तथा कैटल वाचर जुमराती मंसूरी के साथ मोरम लदे दो टै्रक्टर को जब्त कर रेंज कार्यालय लौट रहे हैं। सत्येंद्र ने अवैध खुदाई कर रहे जेसीबी का फोटो लिया और पकड़े गये ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी लेने के लिए रेंज कार्यालय जाने लगा। तभी वहां एक आल्टो कार पर सवार हो अशोक गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा उर्फ बबलू वर्मा, संजय केसरी व मदन केसरी पहुंचे। कार रुकते ही वे लोग सत्येंद्र को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उसकी पिटाई कर डाली। इस मामले में सत्येंद्र ने भंडरिया थाना में उक्त सभी लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। बावजूद इसके पुलिस का रवैया आरोपियों के धर-पकड़ के प्रति उदासीन रहा। नतीजा रहा कि उक्त लोगों ने शुक्रवार की अहले सुबह एक बार फिर से सत्येंद्र का हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
 
पत्रकार सत्येंद्र केसरी की माफियाओं द्वारा पिटाई का विरोध स्थानीय पत्रकारों के साथ-साथ प्रखंड के बुद्धिजीवियों ने किया। व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर इंदिरा गांधी चौक पर जमा हो गये तथा सत्येंद्र की पिटाई करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की। इधर पुलिस अधीक्षक डा. माइकल राज एस का कहना है कि पीड़ित पत्रकार द्वारा जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाना में आवेदन दिया गया है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस शीघ्र ही सभी आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। साभार : जागरण 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...