Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

गमगीन माहौल में हुआ पत्रकार पाली का अंतिम संस्कार

रामगढ़ : जिले के पत्रकार व कांग्रेसी नेता बलजीत सिंह बेदी के छोटे भाई जसपाल सिंह बेदी उर्फ पाली का अंतिम संस्कार गुरुवार को गमगीन माहौल में दामोदर नदी तट पर कर दिया गया। इससे पूर्व उनके रांची रोड स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा सीधे रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां अंतिम अरदास के बाद शव को सीधे दामोदर नदी तट लाया गया। वहां शव का अंतिम संस्कार किया गया। शव जैसे ही आवास से निकला पूरा माहौल गमगीन हो गया। उनकी पत्‍‌नी व परिजन दहाड़े मार-मार कर रो रही थीं।

ज्ञात हो कि बुधवार की रात रांची रोड अशोक सिनेमा हाल के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही पत्रकार पाली की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों व गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से एसडीओ दीपक कुमार, एसडीपीओ धनंजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलू लोहार, गुरुद्वारा के प्रधान रम्मी सिंह गांधी, आजसू नेता रोशन चौधरी, विमल बुधिया, चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मानद् सचिव विष्णु पोद्दार, निवर्तमान अध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष सुबोध पांडे, प्रदीप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार महेश सिंह, सी पी संतन, शहजादा अनवर, शांतनु मिश्रा, परशुराम साह, डॉ. चेतन चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल, मनजी सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह, संजीव सिंह संजू, अमित सिन्हा, जगजीत सिंह सोनी, टोनी सिंह, महेंद्र सिंह गांधी, जितेंद्र सिंह पवार, मनजीत सिंह होरा, सज्जन पारिख, अनिल गुप्ता, डब्लू साव, डीके तिवारी, आरके पांडे, शंकर मिश्रा, अरुण कुमार राय, नीरज मंडल, बबलू सैनी, रवीन्द्र सिंह छाबड़ा, विजय सिंह व लालधारी राम सहित काफी लोग शामिल थे।
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...