Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गाजियाबाद में ब्लैकमेलिंग करने वाले फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़

गाजियाबाद : साहिबाबाद पुलिस ने लोगों की लड़कियों के साथ फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने वाले एक फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो न्यूज चैनलों की आइडी, कैमरा, गाड़ी, प्रेस के आइकार्ड समेत एक व्यक्ति से ठगे गए 42 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार बताया जा रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में साहिबाबाद निवासी अनिल कुमार, विवेक विहार दिल्ली निवासी नितिन ठाकुर, नंदनगरी दिल्ली निवासी मजहर अहमद और साहिबाबाद निवासी तहसीना बेगम को गिरफ्तार किया है। जबकि सुनील अभी फरार है।

उन्होंने बताया कि आगरा निवासी वसीम खान को सुनील से पांच हजार लेने थे इसके लिए वह गाजियाबाद आया था। सुनील ने उससे कहा कि वह उसकी बहन के यहां चले वहां से वह पैसा दिलवा देगा। इस पर वह उसकी कथित बहन के यहां चला गया। वहां पहुंचकर उसने देखा कि कुछ युवतियां और युवक मौजूद थे। वह जैसे ही कमरे में जाकर बैठा, सभी युवतियां उसके पास आकर बैठ गई और पहले से मौजूद अनिल, नितिन, सुनील और मजहर ने उसके फोटो खींच लिए और वीडियो फिल्म बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने उसकी जेब में रखी 27 हजार और दो एटीएम से 25 हजार की नकदी निकाल ली। इस मामले में पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित के साथ पुलिस ने घर पर छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी तहसीना का मकान किराये पर लेकर इस्तेमाल करते थे, इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...