Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गाजीपुर के धोतीधारी बुढ़ऊ के साथ यशवंत के ‘तांडव’ डांस का ‘स्टिंग’ (देखें वीडियो)

सर्दियों का आखिरी दौर था. यानि इस साल के मार्च महीने की शुरुआत. कजन की शादी में गाजीपुर गया था. शहर में तिलक के मौके पर चाचा ने जोरदार व्यवस्था करा रखी थी. आयोजन के दौरान चाचा व परिजनों से छुप-छुपा कर पीने-पिलाने का इंतजाम कर रखा था. सो, देखते ही देखते नौजवानों की टीम झूमने लगी. नौजवानों की टीम का नेता मैं बन चुका था क्योंकि आजकल के नौजवानों को चाहिए क्या, अच्छा पीना, अच्छा खाना, और खूब नाचना. तीनों काम में उनकी मैंने भरपूर मदद की.

सर्दियों का आखिरी दौर था. यानि इस साल के मार्च महीने की शुरुआत. कजन की शादी में गाजीपुर गया था. शहर में तिलक के मौके पर चाचा ने जोरदार व्यवस्था करा रखी थी. आयोजन के दौरान चाचा व परिजनों से छुप-छुपा कर पीने-पिलाने का इंतजाम कर रखा था. सो, देखते ही देखते नौजवानों की टीम झूमने लगी. नौजवानों की टीम का नेता मैं बन चुका था क्योंकि आजकल के नौजवानों को चाहिए क्या, अच्छा पीना, अच्छा खाना, और खूब नाचना. तीनों काम में उनकी मैंने भरपूर मदद की.

खाने, गाने, नाचने की महफिल जब उजड़ने लगी और ज्यादातर मेहमान चले गए तो ऐसे में हम कुछ लफंगों, चुड़क्कों, अधेड़ों, करीबियों, नौजवानों, बचे हुए शराबियों के सिर पर नाचने के बहाने कूदने-फादने और हो-हल्ला करने का भूत कुछ ज्यादा ही सवार हो गया. वैसे ही माहौल में जब सीटें लगभग खाली हो चुकी हैं और सब कुछ निपट चुका है, तब हम बिलल्ले चुड़क्के अपनी ही धुन में थिरक कूद चिल्ला रहे हैं..

मैं नशे की अवस्था में जितना कहो उतना डांस कर लूं, जिस सांग पर कहो उस सांग पर सरोज खान से अच्छा डांस स्टेप करने की कोशिश कर दूं 🙂 पर सुबह जब आप उस रात्रि नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम का वीडियो दिखाओगे तो शरम आने लगती है. यही इस वीडियो के साथ भी हुआ.

इलाहाबाद के मित्र विवेक के मोबाइल से उनके किसी साथी ने ये वीडियो शूट किया था. विवेक मुझे कहते रहे कि भइया आपका स्टिंग हो गया है.. बताओ कब इसे पब्लिक करूं. मैंने कहा- मुझे भेज दो, मैं खुद ही अपना भयानक से भयानक स्टिंग पब्लिक व पब्लिश करने की हिम्मत रखता हूं. विवेक ने मेरे वादे पे ऐतबार किया और वीडियो  मुझे भेज दिया. जितनी बार इस वीडियो को देखता हूं, खुद पर हंसी आती है, कि .. अरे.. ये क्या क्या कर रहा मैं.. पर अब लगता है कि जिंदगी है यार, काहें को बांध कर रखते हो… छोड़ दो यूं ही छुट्टा, खुल्ला, नंगा, बिंदास, ट्रांसपेरेंट, शफ्फाफ…

पहले तो इसे अपलोड करने में हिचका, लेकिन विवेक की बात याद आई तो इसे आज अपलोड कर रहा हूं. तो, आप लोग भी मजा लें मेरे अराजक नृत्य का… मेरे 'तांडव' नृत्य का संभवतः यह पहला पब्लिक वीडियो होगा.. इससे पहले कोई और इसे अपलोड करे, दूसरों को दिखाए, अपना स्टिंग खुद ही चलाए देता हूं… 🙂

वीडियो देखते वक्त दो बुढ़ऊ लोगों पर खास नजर रखिएगा… कौन कहता है कि नाचना केवल नौजवानों या फिर फिल्म नगरी वालों का काम है…. अरे, ये तो मेरे गाजीपुर के धोतीधारी बुढ़उवों के भी नाम है.. यकीन ना हो तो देखिए ये वीडियो…

वीडियो देखने के लिए नीचे की तस्वीर पर क्लिक करें या तस्वीर के नीचे के लिंक पर क्लिक कर दें…

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/718/comedy-laughing/yashwant-ka-taandav-dance.html

जय हो…

-यशवंत

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...