Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

गाजीपुर के वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार चटर्जी ‘दादा’ का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन

पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिले के वरिष्ठतम पत्रकार, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के पूर्व सदस्य और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के संस्थापक रहे कार्तिक कुमार चटर्जी दादा का आज दिल्ली में निधन हो गया. वे दिल्ली में अपने पुत्र और पत्रकार समीर चटर्जी की बिटिया के बर्थडे में शामिल होने के लिए सपत्नीक आए हुए थे. पत्रकार समीर चटर्जी आईबीएन7 न्यूज चैनल में कार्यरत हैं. समीर की पुत्री के बर्थडे में दादा, दादी, नाना, नानी सभी आए हुए थे. कार्तिक कुमार चटर्जी दादा सुगर के पेशेंट थे. उनकी रुटीन में इलाज व टेस्ट अपोलो में होता रहा है. उन्हें जब कल प्राब्लम हुई तो उनके पुत्र समीर ने अपोलो के एक्सपर्ट डाक्टर को फोन किया, जो बनारस गए हुए थे.

पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिले के वरिष्ठतम पत्रकार, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के पूर्व सदस्य और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के संस्थापक रहे कार्तिक कुमार चटर्जी दादा का आज दिल्ली में निधन हो गया. वे दिल्ली में अपने पुत्र और पत्रकार समीर चटर्जी की बिटिया के बर्थडे में शामिल होने के लिए सपत्नीक आए हुए थे. पत्रकार समीर चटर्जी आईबीएन7 न्यूज चैनल में कार्यरत हैं. समीर की पुत्री के बर्थडे में दादा, दादी, नाना, नानी सभी आए हुए थे. कार्तिक कुमार चटर्जी दादा सुगर के पेशेंट थे. उनकी रुटीन में इलाज व टेस्ट अपोलो में होता रहा है. उन्हें जब कल प्राब्लम हुई तो उनके पुत्र समीर ने अपोलो के एक्सपर्ट डाक्टर को फोन किया, जो बनारस गए हुए थे.

उन्होंने पहले दवा देने फिर तबीयत ठीक न होने पर पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. समीर चटर्जी अपने पिता को कार में बिठाकर ले जा रहे थे तभी रास्ते में हार्ट अटैक पड़ गया और गाड़ी में बैठे बैठे ही उनका निधन हो गया. पत्रकार समीर चटर्जी के पिता व वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक चटर्जी दादा के निधन की सूचना मिलते ही आईबीएन7 के नोएडा स्थित मुख्यालय में कार्यरत ढेर सारे पत्रकार समीर के घर पहुंच गए. समीर अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ परिवार समेत बनारस के लिए रवाना हो गए हैं जहां उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अंत्येष्टि कल गाजीपुर में होगी.

गाजीपुर से प्राप्त सूचना के मुताबिक गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की एक आपात बैठक कैम्प कार्यालय पर आहूत की गयी. संगठन के संरक्षक व उत्तर प्रदेश पत्रकार मान्यता समिति के पूर्व सदस्य और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के पूर्व संस्थापक कार्तिक कुमार चटर्जी ‘दादा’ के आकस्मिक निधन पर संगठन के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. वक्ताओं ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शोक सभा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार यश भारती से सम्मानित विजय कुमार ने दादा के निधन पर कहा पत्रकारिता के एक युग का अन्त हो गया.

दादा कार्तिक चटर्जी

उन्होंने दादा के साथ बिताये दिनों को याद कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. वरिष्ठ पत्रकार बाल मुकुन्द सिंह ने दादा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दादा छायादार वृक्ष की तरह थे, दादा के निधन पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश दूबे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस समय ऐसा महसूस हो रहा है जैसा परिवार के मुखिया के अचानक चले जाने के बाद होता है. उन्होंने कहा कि गाजीपुर की पत्रकारिता के मील के पत्थर रहे दादा का हमारे बीच में न होना बड़ा ही कष्टदायक है. वहीं महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि दादा के व्यक्तित्व को जनपद हमेशा सलाम करेगा जिन्होंने जीवन पर्यन्त निर्भीक पत्रकारिता की और कभी भी किसी के आगे झुकने का काम नहीं किया.

संस्था के पूर्व अध्यक्ष अविनाश प्रधान ने दादा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया. दादा अपने पीछे पुत्र व पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. इस शोकसभा में सभी पदाधिकारियों एवं संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. बताया गया कि सोमवार को आखिरी शवयात्रा अपरान्ह बाद जनपद के नवापुराघाट पर होगी. इस अवसर पर अशोक सिंह, संजय यादव, अनिल उपाध्याय, मोहन तिवारी, गुलाब राय, आलोक त्रिपाठी, शशिकान्त यादव, अमित चतुर्वेदी, आरसी खरवार, सत्येन्द्र पाण्डेय, श्याम सिन्हा, नवीन श्रीवास्तव, सूर्यबीर सिंह, बबलू, प्रवीण गुप्ता, समाजवादी पार्टी के चन्द्रिका यादव आदि लोग उपस्थित थे. पोएटस राइटर्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रभारी अनिलाभ ने भी वरिष्ठ पत्रकार दादा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...