गाजीपुर जिले में निर्दोष युवक रविकांत सिंह पर पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से गैंगस्टर लगाए जाने की खबर अब उत्तर प्रदेश के बाहर भी चर्चा का विषय है. नागपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक 1857 में रविकांत सिंह प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है. इस अखबार के प्रधान संपादक एसएन विनोद हैं. एसएन विनोद हमेशा से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और शासन-सरकारों के अत्याचार, साजिशों आदि का खुलासा करते रहे हैं.
एसएन विनोद को जब यह सूचना मिली कि भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के चचेरे भाई पर पुलिस ने जबरन गैंगस्टर लगा कर इस निर्दोष को अपराधी बनाने के रास्ते पर धकेला है तो उन्होंने फौरन इस घटनाक्रम को प्रमुखता से अपने यहां प्रकाशित करने का निर्णय लिया है.
हिंदी दैनिक 1857 में प्रकाशित इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें– नागपुर में भी यूपी पुलिस पर थूथू





