Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

गाजीपुर में जारी है भीड का इंसाफ

गाजीपुर में भीड का इंसाफ लगातार जारी नजर आ रहा है। एक सनसनीखेज वारदात के तहत बेखौफ बदमाशों ने रविवर की रात गाजीपुर मे ग्राम प्रधान के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना कासिमाबाद क्षेत्र के सलामतपुर गांव की है।

गाजीपुर में भीड का इंसाफ लगातार जारी नजर आ रहा है। एक सनसनीखेज वारदात के तहत बेखौफ बदमाशों ने रविवर की रात गाजीपुर मे ग्राम प्रधान के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना कासिमाबाद क्षेत्र के सलामतपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों मे से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाश की जमकर पिटाई की। जिससे उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्सायें लोगों ने बदमाशों की दो बाइकों मे आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचें पुलिस अधिकारियों को आक्रोशित ग्रामीणों को शान्त कराने मे काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है,कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना के बारे मे बताया जा रहा है,कि सलामतपुर के ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल का छोटा भाई अखलेश गांव मे जनरल मर्चेण्ट की दुकान चलाता है।मृतक युवक की दुकान पर कई बाइकों पर सवार हथियारबंद बदमाश रविवार की रात पहुंचे और अखिलेश को गोली मार दी। घटना मे गंभीर रुप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया,एक बदमाश आक्रोशित ग्रामीणों के शिंकजे मे आ गया। जिसकी गुस्सायी भीड़ ने जम कर पिटाई की।आरोपी बदमाश की ग्रामीणों की पिटाई से मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों की दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।घटना को लेकर गांव मे तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों का आरोप है,कि स्थानीय पुलिस की शह पर रंगदारी मांग रहे बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। गौरतलब हो कि विगत 11 जुलाई को भी जिले के नन्‍दगंन थानाक्षेत्र के फतेउल्‍लाहपुर गांव के महिला ग्राम प्रधान के पति को गोली मारकर भाग रहे तीन बदमाशों को भीड ने मौत के घाट उतार डाला था।— गाजीपुर से के0के0 की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...