Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

गाजीपुर मे विश्‍वविद्यालय की मांग पर लाठियों का तोहफा

प्रदेश की समाजवादी सरकार छात्रों और युवाओं की सबसे बड़ी हितैषी होने का दावा कर रही है लेकिन अखिलेश सरकार मे छात्रों को खुलेआम पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से पीटा जा रहा है। छात्रों का कुसूर महज इतना है कि ये छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपने जिले मे विश्‍वविद्यालय स्थापित करने की मांग कर रहें है। गाजीपुर मे विश्‍वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर पिछले एक हफ्ते से चल रहा छात्रों का लोकतांत्रिक आमरण अनशन मंगलवार को पुलिस की लाठियों की भेंट चढ़ गया।

प्रदेश की समाजवादी सरकार छात्रों और युवाओं की सबसे बड़ी हितैषी होने का दावा कर रही है लेकिन अखिलेश सरकार मे छात्रों को खुलेआम पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से पीटा जा रहा है। छात्रों का कुसूर महज इतना है कि ये छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपने जिले मे विश्‍वविद्यालय स्थापित करने की मांग कर रहें है। गाजीपुर मे विश्‍वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर पिछले एक हफ्ते से चल रहा छात्रों का लोकतांत्रिक आमरण अनशन मंगलवार को पुलिस की लाठियों की भेंट चढ़ गया। जिला मुख्यालय के सरजू पाण्‍डेय पार्क मे अनशनकारी छात्रनेताओं के समर्थन मे जुटे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे पूर्व आमरण अनशन कर रहे तीनों छात्रों को पुलिस ने सोमवार की आधी रात मे जबरन उठा कर जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के दौरान पूरे कचहरी क्षेत्र मे अफरा तफरी और भाग दौड़ की हालत बनी रही। पुलिस के लाठीचार्ज मे कई छात्र घायल हो गये, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। जिले मे राज्य वित्तपोषित विश्‍वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर पिछले एक पखवारे से छात्र आंदोलन कर रहे है। विभिन्न कालेजों के छात्र और छात्राएं एकजुट होकर अपनी मांग के समर्थन मे लगातार प्रदर्शन कर रहे है। विश्‍वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर पिछले 3 अक्टूबर से तीन छात्रनेता पंकज उपाध्याय, विकास राय और दिवाकर प्रसाद जिलाधिकारी कार्यालय के पास सरजू पांडेय पार्क मे आमरण अनशन कर रहे थे। छात्रनेताओं के आमरण अनशन को कई संगठनों और संस्थाओं ने भी अपना समर्थन दिया। इतना ही नही अनशन स्थल पर हर रोज प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। ऐसे मे आंदोलन को धारदार बनाते हुये मंगलवार को शहर बंद का ऐलान किया गया था। छात्रों की ओर से बंद के ऐलान के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जवाबी रणनीति पर काम करते हुये सोमवार की रात आमरण अनशन कर रहे छात्रनेताओं को जबरन हिरासत मे लेकर जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया। पुलिस प्रशासन का दावा है कि अनशनकारी छात्रनेताओं के गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर ये कार्यवाही की गयी। छात्रनेताओं को जबरन हिरासत मे लेकर अस्पताल मे भर्ती कराये जाने की खबर पर मंगलवार को बड़ी संख्या मे छात्र अनशन स्थल पर जुट गये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस और जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से आक्रोशित एकजुट छात्रों ने जुलूस की शक्ल मे अस्पताल की ओर बढ़ना शुरु किया कि मौके पर मौजूद एडीएम जितेन्द्र कुमार, एसपी सिटी राम स्वरुप, एसडीएम सदर अमित सिंह और सीओ सिटी कमल किशोर के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस और पीएसी के जवानों ने विश्‍वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस की इस बर्बर पिटाई से कई छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने अनशन स्थल पर मौजूद सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस द्वारा छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज की इस घटना से जिले के हजारों छात्र छात्राओं के बीच आक्रोश का माहौल है। -गाजीपुर से के.के. की रिपोर्ट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...