उ.प्र.के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों की प्रसार संख्या के मुताबिक वाराणसी मंडल में 2 लाख 25 हजार प्रतियों की प्रसार संख्या के साथ दैनिक जागरण नंबर वन बना हुआ है। अमर उजाला की वाराणसी मंडल मे प्रसार संख्या 2 लाख के करीब चल रही है, जबकि हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान 1 लाख 60 हजार प्रतियों की प्रसार संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।
ये आंकड़े तीनो समाचार पत्रों के वाराणसी संस्करण के तहत 9 जिलों वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ मे प्रतिदिन कुल प्रतियों की प्रसार संख्या पर आधारित हैं। गाजीपुर मे प्रतिदिन दैनिक जागरण 30 हजार, अमर उजाला 25 हजार जबकि हिन्दुस्तान 15 हजार प्रतियों की प्रसार संख्या रखते है।






