आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर द्वारा गायक हनी सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में सीजेएम लखनऊ, प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष गोमती नगर को 26 अप्रैल 2013 को प्रस्तरवार प्रगति आख्या देने के आदेश दिये हैं. ठाकुर ने यह प्रार्थनापत्र अपने अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी के माध्यम से दिया था जिसमें हनी सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में प्रगति आख्या मंगवाए जाने का अनुरोध था.
“मैं हूँ बलात्कारी” और “केंदे पेचायिया” जैसे अश्लीलता और भद्देपने की समस्त सीमाओं को पार करने वाले गानों को लिखने और गाने के सम्बन्ध में 31 दिसंबर 2012 को यह एफआईआर दर्ज किया गया था. ठाकुर ने एफआईआर में कहा था कि ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र हैं और समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान तथा गंभीर अपराध बढ़ाने के उत्प्रेरक का कार्य करते हैं.
ठाकुर ने इस सम्बन्ध में विवेचक को गानों के सीडी भी प्रदान किये थे और एसएसपी लखनऊ और डीजीपी, यूपी को पत्र भेजा था, पर अब तक कोई प्रगति नहीं होने पर उन्होंने अब सीजेएम के सामने यह प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है.





