: कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा : अंबाला : दैनिक भास्कर के पत्रकार सनमीत सिंह से मारपीट करने तथा उस पर पिस्तौल तानने के आरोपी डाक्टर अरुण दलाल को पुलिस ने आखिरकार घटना की पांचवीं रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी डाक्टर को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को निर्धारित की है।
डाक्टर अरुण दलाल के खिलाफ जो धाराएं लगाई गई थी, उसमें पुलिस ने आम्र्स एक्ट धारा को पेंडिंग रख दिया था। पुलिस
डाक्टर दलाल को लेकर सुबह 11 बजे के करीब कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची। पुलिस आरोपी डाक्टर को उस रास्ते से लेकर कोर्ट पहुंची, जहां से मजिस्ट्रेट व जज आते हैं। मुजरिम के वकील ने जब बहस शुरू की तो पत्रकार के वकील शैलेंद्र शैली ने कोर्ट को बताया कि डाक्टर पहले भी पिस्तौल का इस्तेमाल कर चुका है। वकील शैली की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
डाक्टर की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला के पत्रकार पिछले चार दिन से पूरी तरह से मुखर होकर विरोध कर रहे थे। नाराज पत्रकार अंबाला के डीसी शेखर विद्यार्थी से मिले थे। उसके बाद वीरवार को पुलिस कमिश्नर से भी पत्रकारों की एक्शन कमेटी ने मुलाकात की थी। कमिश्नर को पूरे हालात के बारे में जानकारी दी थी। इसी के चलते बलदेव नगर पुलिस को वीरवार रात को ही डाक्टर दलाल को गिरफ्तार करना पड़ा था।
पुलिस ने एक और धारा जोड़ी : पुलिस ने जहां आर्म्स एक्ट के तहत केस को पेंडिंग कर डाक्टर दलाल को कोर्ट में पेश करने से पूर्व तरह से बचाव करने की कोशिश की वहीं पुलिस ने डाक्टर दलाल के खिलाफ एक और धारा 510 भी जोड़ दी है।






