दैनिक भास्कर, जयपुर के विशेष संवाददाता गिरीराज अग्रवाल को पंजाब-हरियाणा का राजनीतिक संपादक बना दिया गया है। भड़ास ने करीब एक पखवाड़ा पहले यह खबर छापी थी। गिरीराज को जयपुर में एक सादा समारोह में विदाई दे दी गई है। उन्हें 1 जुलाई तक चंडीगढ़ में ज्वाइन करने के आदेश थे। मालूम हो कि दैनिक भास्कर, जयपुर में अन्दरुनी राजनीति के चलते ब्यूरो चीफ त्रिभुवन शर्मा को दरकिनार कर उनके अधीनस्थ गिरीराज अग्रवाल को यह पदोन्नति दी गई है।
एक खबर यह भी है कि गिरीराज इस पद को लेकर असमंजस में हैं। वह एलएलबी की तैयारियों में व्यस्त होने का बहाना बनाते हुए दूसरे राज्य में काम को टालना चाहते हैं। असल में वे किसी अन्य मीडिया समूह के संपर्क में है, जहां उनकी बात अंतिम दौर में है।






