Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

‘गुजरात समाचार’ और ‘संदेश’ का प्रबंधन अपने रीजनल न्यूज चैनल लाने में जुटे

: कानाफूसी : गुजरात के दो बड़े प्रिंट मीडिया हाउस गुजरात समाचार और संदेश दोनों ही अपने अपने रीजनल न्यूज चैनल लाने में जुट गए हैं. इनके चैनल दो अक्टूबर के आसपास आनएयर हो जाएंगे. इस बड़े कदम से पूरे गुजरात के मीडिया जगत में हलचल मची हुई है. गुजरात समाचार के बारे में जहां चर्चा है कि वह इंडिया न्यूज की फ्रेंचाइजी लेकर इंडिया न्यूज गुजरात नाम से चैनल ला रहा है तो वहीं संदेश समूह ने ट्रांसमीडिया के साथ पचास फीसदी की भागीदारी की है.

संदेश के चैनल में हेड के लिए आजतक वाले धीमंत पुरोहित और टीवी9 वाले विवेक भट्ट का नाम चल रहा है. गुजरात समाचार के चैनल में लोकेश कुमार लिए गए हैं. लोकेश इससे पहले गुजरात में जी अल्फा और टीवी9 में हेड रह चुके हैं. संदेश के चैनल में टीवी9 और ईटीवी गुजराती से ढेर सारे लोग आए हैं. गुजरात समाचार और संदेश के इलेक्ट्रानिक मीडिया में एक साथ आने से माना जा रहा है कि इनकी आपसी होड़ अब टीवी पर भी दिखेगी. ये दोनों समूह एक दूसरे पर कीचड़ उछालते रहते हैं और इससे पाठकों को खूब आनंद आता है. अब इनकी लड़ाई टीवी के माध्यम से भी प्रकट होगी. संभव है, ये समूह एक दूसरे का स्टिंग आपरेशन करके अपने अपने न्यूज चैनलों पर दिखाएं.

भड़ास तक खबर पहुंचाने के लिए संपर्क सूत्र- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...