मोदी की इतनी तगड़ी ब्रांडिंग के पीछे किसका दिमाग और हाथ है? कौन है जो टाइम्स आफ इंडिया में मोदी को लेकर फर्जी खबर छपवाने में सफल हो जाता है? जाहिर है, एक ही नाम है- पीआर एजेंसी. सच को झूठ और झूठ को सच में तब्दील करने का काम करती हैं पीआर एजेंसीज. गुजरात सरकार ने मोदी के पक्ष में लाबिंग के लिए अमेरिकी लाबिंग फर्म Apco से अंतरराष्ट्रीय समझौता किया था जिसकी मियाद मार्च 2013 में खत्म हो गई. फिलहाल दिल्ली बेस्ड Mutual PR से गुजरात सरकार का टाइअप है जो अगले कुछ महीने में खत्म होने जा रहा है.
गुजरात सरकार की इच्छा आगे के लिए किसी ऐसी पीआर एजेंसी को हायर करने की है जो मोदी की छवि निर्माण में नई और ज्यादा सटीक तरीके से कर सके. इसके लिए गुजरात सरकार ने जो प्रस्ताव बनाया है, वह इन दिनों मीडिया में लीक हो चुका है पर इसे कोई भी छाप दिखा नहीं रहा है. सिर्फ ओपन मैग्जीन ने इसे प्रकाशित किया है. इस प्रस्ताव में पीआर एजेंसी को टारगेट दिया गया है कि वह महीने में कम से कम एक स्टोरी नेशनल मैग्जीन्स जैसे इंडिया टुडे, आउटलुक आदि में से किसी एक में प्रकाशित कराए.
इसी तरह महीने में कोई एक पाजिटिव स्टोरी एनडीटीवी, आजतक या किसी अन्य इसी तरह के राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर चलवाए. नीचे गुजरात सरकार की तरफ से पीआर एजेंसी हायर करने के लिए तैयार ‘Request for Proposal’ document में उल्लखित कुछ फैक्ट्स-शर्तें प्रकाशित हैं. इन्हें ध्यान से पढ़िए.. और सोचिए, कि क्या ऐसी पेड व पीआर वाली खबरें न्यूज चैनलों पर जब चलती दिखती है तो आपको तनिक एहसास हो पाता है कि इसके पीछे पीआर एजेंसी ने चैनल वालों से पैसे के लेनदेन की डील की हुई है? आंखें खोलिए और देखिए कि किस तरह नेता, अफसर मिलकर कभी डायरेक्ट तो कभी पीआर एजेंसीज के जरिए मीडिया को खरीदते और मीडिया की साख को खत्म करते जा रहे हैं..
-PR firm should arrange for national and international media to visit Gujarat and attend various events organized by the different departments of the Government of Gujarat. The number of media personnel for any event shall be decided by the Commissionerate after deliberation on the scale of the event. It is the Firm’s responsibility to arrange for the visits of journalists to Gujarat, any other part of the country or abroad. The expenses for the same will be reimbursed by the Commissionerate of Information on the submission of actual bills.

-PR Firm ’s executives are expected to prepare press releases and articles, supply information to journalists for publication and telecast. The firm should also strive to achieve the targets stated below:
1-Publication of at least 6 major stories from the State in a quarter based on the input provided by the State Government in national News Papers viz. HT, TOI, Indian Express, Hindu, ET, etc.
2-Publication of 6 major stories in regional newspapers in a quarter again based on the input provided by the State Government
3-Publication of 6 major stories in a quarter in the major vernacular Newspapers with widespread coverage viz. Hindi, Telugu, Tamil, Bengali, Kannada, Oriya, Urdu, etc.
4-Publication of at least one major story in national magazines viz. India Today, Frontline, Outlook, The Week, etc. based on the input provided by the State Government
5-Coverage/ telecast of at least one major story every month in a major TV News Channel viz. NDTV, Times Now, CNN-IBN, AajTak, Zee News, Star News, TV Today, etc.’






