सीहोर। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ईटीवी के एक पत्रकार अंकुर द्वारा खुद गुटका खाकर मप्र में शराबबंदी का सवाल पूछना महंगा पड़ गया। इस सवाल पर सीएम ने पत्रकार को कड़ी फटकार लगाते हुए गुटका न खाने की समझाइश दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामले की चर्चा मीडिया के साथ प्रशासनिक क्षेत्र में भी जोरशोर से चटखारे लेकर की जा रही है।
जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों अंत्योदय मेले मे भाग लेने सीहोर के नसरूल्लागंज आऐ थे। तब ईटीवी के एक पत्रकार अंकुर ने मप्र में शराबबंदी का सवाल पूछ लिया तो सीएम ने पत्रकार के गंदे दांतों का भी उल्लेख कर गुटका खाने को लेकर उसे फटकार लगा दी।





