: केके सलूजा बने संपादकीय प्रभारी : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण में करीब 18 बरसों तक सम्पादकीय से लेकर ब्रांड तक विभिन्न पदों पर काम कर चुके अनिल आर्य जल्दी ही गुडगाँव से एक स्थानीय हिंदी दैनिक गुडगाँव टुडे का प्रकाशन करने जा रहे हैं.अखबार की डमी कॉपी की छपाई शुरू हो चुकी है. अगले सप्ताह लोकार्पण की तैयारी है. दैनिक जागरण में लम्बे अरसे तक समाचार संपादक रहे केके सलूजा गुडगाँव टुडे का सम्पादकीय प्रभार संभाल रहे हैं. जागरण के ही गुडगाँव प्रभारी रहे सुखबीर चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिका में है. कुछ और नाम भी जल्दी ही जुड़ने वाले हैं.
गुडगाँव टुडे में गुडगाँव सहित मेवात व रेवाड़ी जिलों के समाचार दिए जायेंगे साथ ही इ-संस्करण भी उपलब्ध होगा. अख़बार के तेवर वही होंगे जो जनहित में जरुरी होंगे. गौरतलब है कि अनिल आर्य के नेतृत्व में ही अपने तेवरों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग से जागरण ने गुडगाँव में सफलता के बड़े आयाम स्थापित किये थे. गुडगाँव में जितना कुल प्रसार हिंदी के अन्य अख़बारों का था उतना अकेले जागरण का था. आज समाज की गुडगाँव, बहादुरगढ़, भिवानी, रोहतक और सोनीपत की सफल लॉन्चिंग भी उन्हीं की अगुवाई में हुयी थी.





