यशवंत जी, रीवा से गुडमार्निंग अखबार के सम्पादक ने बड़ा झूठा दावा पेश किया है। सम्पादक के मुताबिक मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन की खबर सबसे पहले उनके अखबार ने 5 नवम्बर को प्रकाशित की है। जबकि सच्चाई ये है कि इससे पहले 4 नवम्बर को नईदुनिया ने मप्र के अपने सभी संस्करणों में ''सतना में बेल्लारी की तर्ज पर अवैध उत्खनन'' शीर्षक से प्रकाशित कर दी थी।
नईदुनिया के अरविंद मिश्र के नाम से जबलपुर एवं भोपाल के संस्करणों में प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। इस समाचार के छपने के बाद अगले दिन सभी अखबारों ने फालोअप करते हुए इस बड़ी खबर को अपने अपने यहां अलग-अलग तरीकों से प्रकाशित किया। ऐसे में गुडमार्निंग हिंदी दैनिक का यह दावा बिलकुल झूठा और भ्रामक है कि उन्होंने सबसे पहले यह खबर ब्रेक की। इस खबर को ब्रेक करने का श्रेय नईदुनिया को मिलना चाहिए।
प्रमोद अग्रवाल






