अमेरिका के ओकलाहोमाना शहर में एक जगह रेव पार्टी में बड़ी मात्रा में ड्रग्स मौजूद होने की खबर पुलिस को मिली. जब पुलिस ने उस जगह छापा मारा तो उसे वाकई ड्रग की बड़ी खेप मिली. पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली. इस दौरान जब उन्होंने एक लड़की की तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए. दरअसल तलाशी के दौरान वहां मौजूद एक लड़की ने अपने गुप्तांग में लोडेड रिवॉल्वर छुपा रखा था.
‘द सन’ की खबरों के मुताबिक 28 साल की क्रिस्टी डान हैरिस ने रिवॉल्वर अपनी योनि में इस तरह छुपाई थी कि सामान्य रूप से देखने पर किसी को शक न हो. इस महिला ने लोडेड रिवॉल्वर का अगला सिरा अपने योनिद्वार में डाल रखा था और उसके हैंडल का कुछ हिस्सा बाहर की तरफ लटक रहा था.
महिला पुलिस ऑफिसर ने जब क्रिस्टी की तलाशी लेना शुरू किया तो उसकी अजीब स हरकतों से पुलिस ऑफिसर को शक हुआ. महिला ऑफिसर कैथी अपबेवुस्ट के मुताबिक तलाशी के दौरान उसने कुछ लकड़ी और धातु की चीज इस महिला की योनि में फंसी हुई देखी. जब उसने इसे बाहर निकाला तो वो लोडेड रिवाल्वर थी, जिसमें तीन जिंदा कारतूस मौजूद थे. शुरू में क्रिस्टी ने अपने निजी अंगों की तलाशी देने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि अभी उसके पीरियड चल रहे हैं, लेकिन लेडी ऑफिसर को दाल में कुछ काला लगा और उन्होंने इस पूरे मामले को उजागर कर दिया.

गुप्तांग में रिवाल्वर छुपाने वाली खबर जब पुरुष एंकर पढ़ रहा था तो उस दौराम महिला एंकर हंसने में जुटी हुई थी.
यह खबर जब एक न्यूज चैनल पर प्रसारित हुई तो वहां मेल और फीमेल दो एंकर न्यूज पढ़ रहे थे. गुप्तांग में रिवाल्वर छुपाने वाली खबर मेल एंकर पढ़ रहा था. इसी दौरान फीमेल एंकर की हंसी छूट गई और वह देर तक हंसती रही, जबकि मेल एंकर उसे नार्मल करने की कोशिश करते हुए आगे की खबर पढ़ने लगा. देखें वीडियो… उपरोक्त तस्वीरों या नीचे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें…
Chicago News Anchor LOSES It Over Gun Hidden In VAGINA Story







