Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

गुवाहाटी की महिला पत्रकार ने लगाए तेजपाल और शोमा पर आरोप

तहलका की महिला पत्रकार के द्वारा तेजपाल पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद अब तहलका की एक पूर्व पत्रकार ने शोमा चौधरी और तेजपाल पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. पीड़िता उद्दीपना गोस्वामी तहलका से 2000 से जुड़ी थी और अब स्वतंत्र पत्रकार हैं.
तहलका की महिला पत्रकार के द्वारा तेजपाल पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद अब तहलका की एक पूर्व पत्रकार ने शोमा चौधरी और तेजपाल पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. पीड़िता उद्दीपना गोस्वामी तहलका से 2000 से जुड़ी थी और अब स्वतंत्र पत्रकार हैं.
 
गोस्वामी ने तहलका के गुवाहाटी संवाददाता रतनदीप चौधरी पर आरोप लगाया है कि चौधरी ने उनके पूर्व पति सुमन चक्रबर्ती और तहलका के एक सहकर्मी के साथ मिलकर उनके और उनके भाई के साथ मार पीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि चौधरी पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहे थे. 3 मई को वे उनके बेटे के जन्मदिन पर चक्रबर्ती के साथ घर में घुस आए. घर में घुसते ही उन्होंने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी और उनके बेटे को उठा ले जाने की धमकी देने लगे. उनके द्वारा मना किए जाने पर चौधरी ने उन्हें तथा उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसका उन्होंने वीडियो भी बना लिया था.
 
गोस्वामी ने इसकी शिकायत शोमा चौधरी और तरुण तेजपाल से करते हुए रतनदीप पर कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन तहलका ने कोई भी एक्शन आरोपी के खिलाफ नहीं लिया और ना ही उन्हें कोई जानकारी दी. गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस बारे में सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन शोमा और तेजपाल के द्वारा उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...