Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गुवाहाटी में भी सकालबेला बंद, चार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी

गुवाहाटी। यहां भी वही हुआ जो कोलकाता में हुआ। कोलकाता की तरह गुवाहाटी से निकलने वाले शारदा समूह के बांग्ला दैनिक सकालबेला के कार्यालय में पहुंच कर कर्मचारियों ने हुडदंग किया और कंम्पयूटर और टेबल आदि तोड़ दिए और देर शाम तक हंगामा करते रहे। गनीमत रही कि मौके पर पुलिस पहुंच कर पत्रकारों को शांत किया और कार्यालय को सील कर दिया।

गुवाहाटी। यहां भी वही हुआ जो कोलकाता में हुआ। कोलकाता की तरह गुवाहाटी से निकलने वाले शारदा समूह के बांग्ला दैनिक सकालबेला के कार्यालय में पहुंच कर कर्मचारियों ने हुडदंग किया और कंम्पयूटर और टेबल आदि तोड़ दिए और देर शाम तक हंगामा करते रहे। गनीमत रही कि मौके पर पुलिस पहुंच कर पत्रकारों को शांत किया और कार्यालय को सील कर दिया।

इससे पहले मामले को भांपते हुए अखबार के स्थानीय निदेशक विभा रानी कलिता, प्रकाशक जीवन डेका और संपादक अंजन बसु भाग निकले। जिससे बौखलाए पत्रकारों और गैर कर्मचारियों ने स्थानीय भांगागढ़ थाने में उक्त तीनों अधिकारियों के अलावा समूह के प्रबंध निदेशक सुदीप्तो सेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मालूम हो कि अखबार का प्रकाशन पिछले दो दिनों से ठप था जबकि प्रबंधन ने कर्मियों को १५ अप्रैल तक की नोटिस दे रखी थी। इस बीच वहां कार्यरत पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की जानकारी भी मिली है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले समूह ने यहां से निकलने वाले अंग्रेजी दैनिक सेवेन सिस्टर पोस्ट के अलावे कोलकाता से निकलने वाले हदी सहित तमाम अखबारों को बंद कर दिया था। जिसके कारण कोलकाता से लेकर गुवाहाटी तक बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए हैं। यहां सेवेन सिस्टर पोस्ट और सकालबेला में नौकरी करने वाले पत्रकार इस समूह को ज्वाइन करने से पहले स्थायी रूप से अच्छी खासी नौकरी कर रहे थे। लेकिन इस समूह ने शुरुआत में आकर्षक आफर देकर अपने यहां बुला लिया और अचानक प्रकाशन बंद कर लोगों को सड़क पर ला दिया है।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...