गुवाहाटी : गुवाहटी की सड़क पर एक लड़की को अकेले पाकर जिन लोगों ने उसे सरेआम नंगा करने की कोशिश की थी, उसमें एक स्थानीय चैनल का पत्रकार और यूथ कांग्रेस का एक नेता भी शामिल था। यह दावा टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य अखिल गगोई ने किया है। दूसरी ओर, पूरे मामले की जांच के लिए महिला आयोग की टीम आज गुवाहटी पहुंचने वाली है।
गोगोई ने अपने आरोपों के पक्ष में सुबूत होने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके पास एक वीडियो है, जिसे वह डीजीपी को सौंपने के बाद सबके सामने भी लाएंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले की जांच मुख्यमंत्री या राज्य सरकार के वश का काम नहीं है। लिहाजा इसकी जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। गोगाई ने जिस टीवी चैनल के रिपोर्टर पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है, उसके संपादक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साभार : भास्कर





