Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

गुस्‍से में गाली देने लगे प्रधान संपादक

लगता है नईदुनिया में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। अपने गुस्‍से और जिद के लिए मशहूर श्रवण गर्ग अब सरेआम गाली देने लगे हैं। बुधवार शाम खबरों के लिए चर्चा करने गई पहले पेज की टीम को प्रधान संपादक ने बुरी तरह जलील किया। किसी खबर के संबंध में शुरू हुई मामूली जिज्ञासाएं धीरे-धीरे पुलिस पूछताछ की तरह होने लगी।

लगता है नईदुनिया में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। अपने गुस्‍से और जिद के लिए मशहूर श्रवण गर्ग अब सरेआम गाली देने लगे हैं। बुधवार शाम खबरों के लिए चर्चा करने गई पहले पेज की टीम को प्रधान संपादक ने बुरी तरह जलील किया। किसी खबर के संबंध में शुरू हुई मामूली जिज्ञासाएं धीरे-धीरे पुलिस पूछताछ की तरह होने लगी।

घबराई टीम ने जैसे ही जवाब देने की कोशिश की प्रधान संपादक का पारा आसमान से जा टकराया। गुस्‍से में लाल-पीले हुए श्रवण गर्ग बुरी तरह से चिल्‍लाने वा गालियां देने लगे। अचानक हुई घटना से पूरे संपादकीय में सन्‍नाटा पसर गया। जैसे-तैसे इज्‍जत बचाकर बाहर निकली टीम को साथियों ने घेर लिया। जब पता चला कि ये बेकसूर यूं ही जलालत झेलकर आए हैं तो सभी उनके पक्ष में लामबंद हो गए। कुछ डेस्‍क के साथियों ने तत्‍काल अपने कम्‍प्‍यूटर बंद कर बात दिल्‍ली या कानपुर तक पहुंचाने की मांग तक कर डाली। जब नाइंसाफी जाहिर हुई तो कई और भी जल्‍द ही लामबंद हो गए। सभी इस बात पर एकराय थे कि अब किसी भी कीमत पर बेइज्‍जती सहन नहीं करेंगे।

मालूम हो कि श्रवण गर्ग की प्रकृति हमेशा से तुनकमिजाज की रही है। वे कब, किस बात पर, किससे नाराज हो जाएं, अब तो वे खुद भी इस बात को नहीं जानते। इंदौर के मीडिया जगत में चर्चा है कि श्रवण जी चूंकि पिछले 10 वर्षों से रोजमर्रा के सक्रिय संपादकीय कार्यों में सीधे तौर पर नहीं रहे हैं लिहाजा इस दौरान आए नवाचार से वे नावाकिफ हैं। इस नासमझी की कीमत नईदुनिया के बेकसूर संपादकीय साथी रोज चुका रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...