Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गूगल ने जीमेल सेवा में कई बदलाव किए, इनबाक्स को तीन कैटगरी में बांटा

गूगल नयेपन और प्रयोगों के लिए जाना जाता है. समय के साथ अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड और अप टू डेट करना कोई गूगल से सीखे. ताजे घटनाक्रम में गूगल ने अपनी जीमेल सेवा में कई बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा चेंज इनबाक्स में किया है. अब इनबाक्स तीन कैटगरी में बांट दिया गया है.

गूगल नयेपन और प्रयोगों के लिए जाना जाता है. समय के साथ अपने प्रोडक्ट्स को अपग्रेड और अप टू डेट करना कोई गूगल से सीखे. ताजे घटनाक्रम में गूगल ने अपनी जीमेल सेवा में कई बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा चेंज इनबाक्स में किया है. अब इनबाक्स तीन कैटगरी में बांट दिया गया है.

पहली कैटगरी प्राइमरी है. दूसरी सोशल है. तीसरी प्रमोशनल है. पहली कैटगरी में वे सारी मेल आएंगी जो आपको लोग डायरेक्ट भेजते हैं. सोशल में फेसबुक ट्विटर आदि के मैसेज आया करेंगे. प्रमोशनल में वो मेल होंगे जिन्हें कंपनियां अपने प्रमोशन के लिए भेजती हैं या जिन्हें आप सब्सक्राइव किए होते हैं. मेल में विविधता को देखते हुए गूगल का यह बंटवारा जीमेल यूजर्स को पसंद आ रहा है.

इसके पहले गूगल ने अपने अकाउंट यूजर्स के लिए मुफ्त में अकाउंट स्टोरेज की क्षमता को 10 जीबी से बढ़ाकर 15 जीबी कर दिया है. जीमेल अकाउंट यूजर्स अब गूगल प्लस, गूगल ड्राइव और जीमेल में 15 जीबी की क्षमता तक डाटा को बिना किसी शुल्क के स्टोर कर सकेंगे. इसके लिए जीमेल सेवा यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. गूगल ने पहले अपने यूजर्स के लिए सात जीबी तक ही मुफ्त डाटा स्टोरेज की सुविधा रखी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 10 जीबी कर दिया गया था. पिछले सप्ताह एक बार फिर गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एकाउंट स्टोरेज की क्षमता को बढ़ा दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...