Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गूगल पर ब्‍लॉक होने के बाद भास्‍कर डॉट कॉम की हिट्स घटी!

अब हिंदी पाठकों को सेक्स, औरतों के जिस्म की नंगई, खून से लिथड़ी तस्वीरों और वीभत्स खबरों को परोसने वाले वेबसाइट भास्कर डॉट कॉम से मुक्ति मिल सकती है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो गूगल द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद इसकी हिट्स महज 20% रह गई है। गूगल ने न्‍यूज से 'पोर्न' वेबसाइट बन रहे भास्‍कर डॉट कॉम को ब्‍लॉक तो कर ही दिया है, अब गूगल पर भास्‍कर डॉट कॉम को सर्च करने पर भी इस साइट द्वारा कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुंचाने की सूचना दिखती है।

अब हिंदी पाठकों को सेक्स, औरतों के जिस्म की नंगई, खून से लिथड़ी तस्वीरों और वीभत्स खबरों को परोसने वाले वेबसाइट भास्कर डॉट कॉम से मुक्ति मिल सकती है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो गूगल द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद इसकी हिट्स महज 20% रह गई है। गूगल ने न्‍यूज से 'पोर्न' वेबसाइट बन रहे भास्‍कर डॉट कॉम को ब्‍लॉक तो कर ही दिया है, अब गूगल पर भास्‍कर डॉट कॉम को सर्च करने पर भी इस साइट द्वारा कम्‍प्‍यूटर को नुकसान पहुंचाने की सूचना दिखती है।

गंदी, जुगुप्सा पैदा करने वाली, अंधविश्वास से भरी तथा सेक्स में सनी खबरों को दिखाकर हिंदी न्यूज वेबसाइट में सबसे आगे निकलने का दावा करने वाले भास्कर डॉट कॉम को गूगल के इस कदम के बाद लकवा मार गया होगा। फिलहाल, हिंदी न्यूजसाइट्स में नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण और भास्कर डॉट कॉम के बीच होड़ है। तुलनात्मक दृष्टिकोण से दैनिक जागरण पर कम सेक्स और पोर्न कंटेंट हैं जबकि बाकी दोनों साइट्स जमकर इंसान की 'काम कमजोरी (Sexual weakness)' का दोहन करते हैं।

इस काम में भास्कर डॉट कॉम नवभारत टाइम्स से बहुत आगे निकल चुका है। गूगल के भास्कर डॉट कॉम को ब्लॉक करने के बाद बाकी प्रतिद्वंदियों की बांछें खिल गई होंगी। बिना गूगल का सहारा लिए इंटरनेट की दुनिया में कोई वेबसाइट अपना अस्तित्व बनाए नहीं रख सकता। अगर गूगल द्वारा लगाया गया बैन जारी रहा तो निश्चित तौर से भास्कर डॉट कॉम बेमौत मारा जाएगा।

मूल खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें – खतरनाक वेबसाइट की लिस्‍ट में भास्‍कर डॉट कॉम, गूगल ने किया ब्‍लॉक

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...