Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गैंगरेप की शिकार पीड़िता हिंदी पत्रकार है, इसीलिए अंग्रेजीदां नारीवादियों ने चुप्पी साध रखी है!

Samar Anarya : एक पत्रकार का काम करते हुए (in the line of duty) मिर्जापुर में गैंगरेप होता है, पुलिस से लेकर नारीवादियों तक को सूचना होती है पर बस….. बात यहीं ख़त्म। इस बार कोई गुस्से में उबलता नहीं दिखता, नारीवादियों तक. क्यों? मुम्बई के शक्तिनगर मिल्स मामले से लेकर तहलका के गोवा थिंक फेस्ट मामले में उबले गुस्से से इस मामले में ऐसा क्या फर्क था कि गुस्सा छोड़िये, यह खबर अखबारों के भीतरी पन्नों में बॉक्स तक सिमट के रह गयी.

Samar Anarya : एक पत्रकार का काम करते हुए (in the line of duty) मिर्जापुर में गैंगरेप होता है, पुलिस से लेकर नारीवादियों तक को सूचना होती है पर बस….. बात यहीं ख़त्म। इस बार कोई गुस्से में उबलता नहीं दिखता, नारीवादियों तक. क्यों? मुम्बई के शक्तिनगर मिल्स मामले से लेकर तहलका के गोवा थिंक फेस्ट मामले में उबले गुस्से से इस मामले में ऐसा क्या फर्क था कि गुस्सा छोड़िये, यह खबर अखबारों के भीतरी पन्नों में बॉक्स तक सिमट के रह गयी.

फर्क था, फर्क यह था कि दिल्ली से हजार किलोमीटर दूर हुए इस बलात्कार में इस बार एक तो पीड़िता हिंदी पत्रकार थी और फिर अपराधी अनजान चेहरे- मतलब एक तरफ पीड़िता इन प्राइमटाइम टीवी फेमिनिस्टों के अपने वर्ग की नहीं थी (शी डजंट बिलोंग टू अस, यू नो) और दूसरी तरफ हाईप्रोफाइल टारगेट नहीं सो टीआरपी की कोई सम्भावना नहीं। सो क्यूँ उबलते मध्यवर्गीय नैतिकता के ये अंग्रेजीदाँ झंडाबरदार, फिर चाहे इनकी दूकान का झंडा लाल ही रंग का क्यों न हो.

अपनी पिछली करतूतों को छिपाने के लिए जनसंघर्षों में जिंदगी लगा देने वालों को 'सेकुलर रेप' की एक नयी कैटेगरी इजाद कर उसका समर्थक बताने की साजिशों में लगे ये लोग काश देख पा रहे होते कि उनके मुखौटे नोचे जा रहे हैं.

काश वो देख पाते कि सम्भावनाओं से भरी हुई युवा पत्रकार Priyanka Dubey उनसे पूछ रही हैं कि "क्या होगा जब अपनी कारों में बिसलेरी भर गांव 'विजिट' करने वाली इन 'अंग्रेजी मेमों' का छिछलापन गरीब समझ जायेंगें?''

किसका किसका चरित्र हनन कर लाल झंडों से लेकर उदारवाद के मुखौटों में छुपाया अपना आभिजात्य-अंग्रेजीदां चरित्र, व्यवहार और सरोकार छुपाने के लिए?

पत्रकार, स्तंभकार, एक्टिविस्ट और मानवाधाकिरवादी अविनाश पांडेय 'समर' के फेसबुक वॉल से.


इसे भी पढ़ा जा सकता है…

खुर्शीद अनवर का जाना : कामरेड प्रो. आशुतोष कुमार और कामरेड कविता कृष्णन पर सवाल….

xxx

बदला बनता है Ashutosh Kumar, Kavita Krishnan, Abhishek Upadhyay, Rajat Sharma और Madhu Kishwar से…

xxx

ये Kavita Krishnan 'आप' पर इतनी आक्रामक क्यों हैं चचा?

xxx

नक्सलियों से लड़ते हुए मारे गए सिपाही को माले वाले दीपांकर भट्टाचार्य ने शहीद करार दिया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...