Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

गोमांस तस्करी मामले से बरी हुआ अमर उजाला का रिपोर्टर

: जागरण के पत्रकार पर पहले ही गिर गई थी गाज : मेरठ। गत दिनों मेरठ जनपद के फलावदा कस्बे में दैनिक जागरण एवं अमर उजाला के रिपोर्टरों पर गोमांस तस्करी के लगे आरोप जांच पड़ताल में गलत साबित हुयी। अमर उजाला ने रिपोर्टर को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन दैनिक जागरण के संवाददाता पर संस्थान ने खबर मिलने के बाद ही गाज गिरा दी थी।

: जागरण के पत्रकार पर पहले ही गिर गई थी गाज : मेरठ। गत दिनों मेरठ जनपद के फलावदा कस्बे में दैनिक जागरण एवं अमर उजाला के रिपोर्टरों पर गोमांस तस्करी के लगे आरोप जांच पड़ताल में गलत साबित हुयी। अमर उजाला ने रिपोर्टर को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन दैनिक जागरण के संवाददाता पर संस्थान ने खबर मिलने के बाद ही गाज गिरा दी थी।

मवाना तहसील क्षेत्र के फलावदा कस्बे के अमर उजाला के रिपोर्टर कमर जिया एवं दैनिक जागरण के रिपोर्टर तनवीर पर गौमांस की तस्करी करने एवं पुलिस द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किये जाने का शोर मचा था। इस प्रकरण में जागरण प्रबंधन ने तत्काल अपने रिपोर्टर तनवीर को हटा दिया था, जबकि अमर उजाला ने जांच बैठायी थी। जांच में यह प्रकरण सिर्फ अफवाह साबित हुआ। यह भी जांच में उजागर हुआ कि उक्त अफवाह को मवाना पुलिस चौकी के एक सिपाही ओमपाल नागर द्वारा जन्म दिया गया था।

अमर उजाला के सरधना प्रभारी ने उक्त मामले का जांच के दौरान सीओ मवाना ओपी भाटी, एसओ धर्मेन्द्र कुमार समेत तमाम पुलिस कर्मियों से मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पाया गया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुयी है, बल्कि प्रतिद्वंदिता के चलते मवाना के कुछ पीत पत्रकारिता करने वाले अखबारनवीसों ने अफवाह को तूल देकर हवाई खबर बनाया था। बहरहाल जांच में मामले का पटाक्षेप हो गया। परिणाम स्वरूप अमर उजाला प्रबंधन ने अपने रिपोर्टर कमर जिया को क्लीन चिट दे दी है, जबकि जागरण के रिपोर्टर तनवीर की नौकरी चली गई। हालांकि इस मामले में जांच को लेकर भी कई तरह की खबरें आईं कि रिपोर्टर अपनी नौकरी बचाने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद सभी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...