जी न्यूज से अलग होने के बाद गोयल समूह का चैनल आईबीसी24 के हालात खराब हो गए हैं. अब तक छोटे कर्मचारी इस्तीफा देकर दूसरे चैनलों से जुड़ रहे थे अब सीनियरों की बारी है. चैनल में सीनियर प्रोड्यूसर विक्रांत ने इस्तीफा दे दिया है. विक्रांत के साथ उनकी पत्नी हरनीत ने भी चैनल को बाय कर दिया है. ये लोग जी सीजी-एमपी के साथ जुड़ गए हैं. कई अन्य लोग जल्द ही आईबीसी24 से इस्तीफा देने को तैयार हैं. उनका इंटरव्यू जी एमपी-सीजी में हो चुका है.
इसका सबसे बड़ा कारण प्रबंधन का रवैया बताया जा रहा है. एचआर ने नीतेश के इस्तीफा देने के बाद जिस तरीके से एक मेल सार्वजनिक करके नीतेश को टर्मिनेट करने की बात लिखी, तभी से लोगों में गुस्सा है, क्योंकि नीतेश पहले ही संस्था छोड़ चुके थे. इस तरह की स्थितियों ने चैनल में राजनीति तेज कर दिया है.





