Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

गोरखपुर में प्रशासन ने कहा – पेड न्‍यूज से दूर रहे मीडिया

गोरखपुर : जिला प्रशासन ने विधान सभा चुनाव में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा की है। खासतौर से पेड न्यूज को लेकर वार्ता की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने पेड न्यूज को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति होगी, जो चुनाव से संबंधित सभी खबरों पर नजर रखेगी।

गोरखपुर : जिला प्रशासन ने विधान सभा चुनाव में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा की है। खासतौर से पेड न्यूज को लेकर वार्ता की गई। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने पेड न्यूज को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए तीन सदस्यीय समिति होगी, जो चुनाव से संबंधित सभी खबरों पर नजर रखेगी।

निवार्चन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देश के अनुसार पेड न्‍यूज पर निगरानी का आशय ऐसी खबरों से है, जो मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी पार्टी या विशेष प्रत्याशी की प्रशस्ति करते हुए अथवा विपक्षी दलों की निंदा करते हुए न्यूज आर्टिकल या रिपोर्ट के रूप में दी जाती है, ऐसी खबरों को प्रकाशित करने से बचना है।

उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 (क) के अंतर्गत विज्ञापन, पैम्फलेट आदि के प्रकाशक अथवा मुद्रक का नाम-पता छापना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर दो हजार तक का जुर्माना और दो साल की सजा हो सकती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (एच) के अनुसार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी की अनुमति के बिना विज्ञापन व्यय प्रतिबंधित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। साथ ही अगर प्रत्याशी चाहेंगे तो एक अपना खर्च एजेंट भी रख सकेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...