न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि सीनियर प्रोड्यूसर गौतम मयंक ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपनी नई पारी अल्फा ग्रुप के जल्द लांच होने जा रहे चैनल नेशन टुडे के साथ की है. उन्हें यहां पर एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. गौतम मयंक ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान, पटना के साथ की थी. इसके बाद वो ईटीवी से जुड़ गए. बाद में दिल्ली में आजतक न्यूज चैनल के हिस्सा बने. नोएडा में डिप्टी ईपी के रूप में हमार टीवी के साथ रहे. महुआ के ब्यूरोचीफ बनकर पटना पहुंचे. फिर देश लाइव में बिहार स्टेट हेड के रूप में काम किया. यहां से निकाले जाने के बाद न्यूज एक्सप्रेस से जुड़ गए थे.
आजतक से खबर है कि शशि ने इस्तीफा दे दिया है. वे वहां पर एंकर के रूप में कार्यरत थीं. शशि ने अपनी नई पारी अल्फा समूह के चैनल नेशन टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर बनाया गया है. आजतक के अलावा भी वे कई संस्थानों में काम कर चुकी हैं.






