घनश्याम कौशिक ने खबरें अभीतक न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वे एसोसिएट प्रोड्यूसर कम एंकर के रूप में चैनल को अपनी सेवाएं दे रहे थे. घनश्याम ने अपनी नई पारी 4रीयल न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एसोसिएट प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. घनश्याम इसके पहले जनसंदेश न्यूज चैनल समेत ईएसपीएन, चैनल वन और पीटीसी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
आर्यन टीवी से विवेक आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. वे एंकर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. विवेक ने अपनी नई पारी मौर्य टीवी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. विवेक इसके पहले भी कई चैनलों में एंकर की भूमिका निभा चुके हैं.






