फारवर्ड प्रेस के संवाददाता जितेंद्र ज्योति को करोल बाग थाना में हिरासत में लिये जाने की सूचना है। जितेंद्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक पुलिस वाले की रिश्वत लेते हुए तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे थे। इस क्रम में वहां मौजूद दो ट्रैफिक पुलिस वालों ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ संवाददाता की पिटाई की बल्कि उसे बस के नीचे फेंक देने की धमकी दी। फारवर्ड प्रेस कार्यालय से करोल बाग थाने को फोन किये जाने पर वहां अधिकारियों ने भी ट्रैफिक पुलिस वालों का ही पक्ष लिया तथा यह तर्क दिया 'अगर ट्रैफिक पुलिस वाल घूस ले भी रहा था, तो वह उसे रोकने क्यों गया था?''
फारवर्ड प्रेस की टीम करोल बाग थाना के लिए रवाना हो चुकी है। अन्य सूचनाओं का इंतजार है। पर यह दिल्ली पुलिस का बहुत ही शर्मनाक रवैया है। जितेंद्र ज्योति को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही तमाम पत्रकार करोल बाग थाने पहुंच रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।





