: पत्रकारों ने किया स्वागत : आज समाज और इंडिया न्यूज के चीफ एडिटर बनने के बाद पहली बार रवीन ठुकराल चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित कार्यालय पहुंचे. यहां रवीन ठुकराल का भव्य स्वागत किया गया. आज समजा और इंडिया न्यूज के कार्यकारी संपादक अजय शुक्ल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया. ठुकराल की आगवानी के लिए अंबाला के सीनियर एसोसिएट एडिटर संजीव शुक्ल भी मौजूद रहे. इस दौरान पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी के ब्यूरोचीफों के अलावा मुख्यालय पर तैनात सभी संवाददाताओं ने अखबार तथा चैनल में गुणात्मक सुधार की उम्मीद जताई.
रवीन ठुकराल ने भी इन लोगों को निराश नहीं किया. उन्होंने कहा कि संस्थान में गुणात्मक सुधार किए जाने के साथ सभी लोगों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोग मन लगाकर अपना काम कर सकें. उन्होंने पत्रकारों के साथ कई अन्य मुद्दों पर बातचीत भी किया.







