: नौ पदों के लिए बीस प्रत्याशी मैदान में : चंडीगढ़ प्रेस क्लब के चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों लिस्ट फाइनल हो गई है. अध्यक्ष पद के लिए सुखबीर सिंह बाजवा एवं दावी देविंदर कौर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए अवतार सिंह एवं प्रमोद वशिष्ठ, वाइस प्रेसिडेंट (1) के लिए निशा शर्मा एवं राजेश शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट (2) के लिए हरिशचन्दर एवं अनिल भारद्वाज, महासचिव पद के लिए रंजू एर्रे, जसवंत सिंह राना एवं सौरभ दुग्गल ने पर्चा भरा है.
सचिव पद के लिए मंजीत सिंह सिद्धू एवं नरिंदर जग्गा, ज्वाइंट सेक्रेटरी (1) के लिए कौशल लाली, रमेश हांडा एवं दिनेश गोयल, ज्वाइंट सेक्रेटरी (2) के लिए राकेश गुप्ता एवं राम कुमार भार्गव, कोषाध्यक्ष के लिए विक्रांत परमार एवं जगतार सिंह भुल्लर का नामांकन सही पाया गया है. चुनाव 31 मार्च को होंगे. चुनाव अधिकारी शाम सिंह को बनाया गया है. चुनाव परिणाम उसी दिन सायंकाल को घोषित कर दिया जाएगा.






