वीरवार सुबह चंडीगढ़ में आयकर विभाग की तरफ से शहर के बड़े कारोबारी सम्राज्य 'पॉल मर्चेंट्स' और इसी ग्रुप द्वारा संचालित एक धार्मिक चैनल पर छापा मारा गया। छापे के फौरन बाद पॉल मर्चेंट्स में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सुबह से चले इस छापे के दौरान किसी को बाहर या अन्दर आने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों की मानें तो पॉल मर्चेंट्स पर आयकर विभाग की काफी दिनों से नजर थी। पॉल मर्चेंट्स ने वेस्टर्न यूनियन के साथ साथ ट्रेवल्स और रियल एस्टेट में भी पैसा लगाया हुआ है।
सूत्रों की माने तो इस कम्पनी पर काले धन से जुड़े होने की आशंका है जिसके बाद यह कारवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि इसी कम्पनी ने 2008 में हॉकी टीम को स्पांसर किया था। पॉल मर्चेंट्स पर छापे की कारवाई कई दिन तक चलने की संभावना है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में स्थित दिव्य नामक निजी धार्मिक चैनल पर इनकम टैक्स वालों की छापेमारी को लेकर जो सूचनाएं हैं उसके मुताबिक इस चैनल में ब्लैक मनी लगे होने आशंका पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की। यह चैनल नामिनेटेड काउंसलर सतपाल बंसल के बेटे संदीप बंसल के नाम से चल रहा है। यह चैनल भी पॉल मर्चेंट्स ग्रुप का है।






