आई नेक्स्ट, पटना से रवि प्रकाश के इस्तीफे के बाद चंदन शर्मा को अखबार का नया संपादक बनाया गया है. चंदन शर्मा भागलपुर में प्रभात खबर के स्थानीय संपादक रह चुके हैं. उनके नेतृत्व में ही प्रभात खबर, भागलपुर की लांचिंग हुई तथा अखबार नम्बर एक की पायदान पर पहुंचा. कुछ महीने पहले चंदन शर्मा का तबादला रांची के लिए कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. अब आई नेक्स्ट के माध्यम से वे एक बार फिर सक्रिय पत्रकारिता में वापस लौट आए हैं. चंदन इसके पहले भी कई संस्थानों से जुड़े रहे हैं.






