Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

चंद्रिका राय हत्‍याकांड : कोल माफिया की गिरफ्तारी के लिए पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस, ज्ञापन सौंपा

कोल माफिया के खिलाफ अपनी लेखनी का प्रभावशाली उपयोग करने वाले उमरिया जिले के पत्रकार चन्द्रिका राय की सपरिवार हत्या करने वाला माफिया क्या प्रजातंत्र से ज्यादा शक्तिशाली हो गया है? चार लोगों की नृशंस हत्या को बेपर्दा कर पाना शासन व पुलिस तंत्र के लिए पिछले 48 घंटों से चुनौती बना हुआ है? उक्त यक्ष प्रश्न सहित कटनी प्रेस क्लब ने गत सोमवार को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसपी मनोज शर्मा के माध्यम से सौपा.

कोल माफिया के खिलाफ अपनी लेखनी का प्रभावशाली उपयोग करने वाले उमरिया जिले के पत्रकार चन्द्रिका राय की सपरिवार हत्या करने वाला माफिया क्या प्रजातंत्र से ज्यादा शक्तिशाली हो गया है? चार लोगों की नृशंस हत्या को बेपर्दा कर पाना शासन व पुलिस तंत्र के लिए पिछले 48 घंटों से चुनौती बना हुआ है? उक्त यक्ष प्रश्न सहित कटनी प्रेस क्लब ने गत सोमवार को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसपी मनोज शर्मा के माध्यम से सौपा.

प्रेस कलब ने ज्ञापन में कहा है कि इस नृशंस घटना से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है. हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, पत्रकारों की सुरक्षा करने तथा पूरे घटना क्रम की जाँच सीबीआई से कराने की मांग प्रेस क्लब ने की. प्रेस क्लब के गोपाल सिंघानिया, सत्यदेव चतुर्वेदी, संदीप परोहा, अमर ताम्रकार, संजीव वर्मा, प्रेम सिंह, अखिलेश उपाध्याय, लीलाधर जाटव, प्रभाकर सोमवंशी, जितेन्द्र द्विवेदी, संतोष दुबे, अरविन्द गुप्ता, सुजीत तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

अवैध कोल डंपिंग ले चुकी है तीन युवकों की जान : पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर एसपी का ध्यानाकृष्ट कराया की नेशनल हाई वे पर जोर-शोर से ट्रकों से कोयला उतारने का काम माफिया कर रहा है. इसी डंप पर तीन दिन पूर्व विधायक संजय पाठक की झड़प भी हो चुकी है. सनद हो की जुहला बाई पास सुर्खी मोड़ पर कोयला की अवैध डंपिंग के दौरान छह वर्ष पहले गुड्डा यादव नमक युवक की हत्या हो चुकी है. कोल माफिया के लिए काम करने वाले एक गर्ग युवक को तथा मनोज त्रिपाठी को मौत के घाट उतारा जा चुका है. पुलिस यदि इन पर शिकंजा नहीं कसेगी तो फिर कोई बेरोजगार नवयुवक माफिया के झांसे में अपनी जान गंवाएगा. अवैध उत्खनन में भी इसी तरह का क़त्ल हो चुका है. पांच वर्ष पूर्व ही कुठला मोड़ पर कोल माफिया ने लूट हत्या की थी. कोल माफिया के खिलाफ बोलने पर विधायक राजू पोद्दार को भी क़त्ल किये जाने की धमकी पूर्व में मिल चुकी है. इस पर एसपी ने आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध में कार्रवाई की जायेगी.

निकला मौन जुलूस : इस नृशंस हत्याकांड के खिलाफ पत्रकार जगत आज 21 फरवरी को बैठक कर मौन जुलूस निकाला गया एवं कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया. श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र राजपूत, संभागीय महासचिव शैलेश पाठक, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष लालजी शर्मा, महासचिव आशीस सोनी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमर ताम्रकर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव पारस जैन ने संयुक्त रूप से इस करती की भर्त्सना की है. 

उमरिया से अखिलेश उपाध्‍याय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...