Vikas Mishra : आलू, अमरूद, सेब, कद्दू, लौकी की कुछ टेढ़ी मेढ़ी आकृति में कई बार लोगों को हनुमान जी या गणेश जी दिख जाते हैं, अखबार तक भी खबर पहुंच जाती है, लेकिन मुझे प्याज में साक्षात 'ईश्वर' के दर्शन हो गए हैं। ईश्वर के लिए कहते हैं कि उसी ने पैदा किया, वही मिटाएगा। यही बात प्याज पर भी लागू हो रही है।
इसी प्याज ने पंद्रह साल पहले दिल्ली में कांग्रेस की सरकार पैदा की थी। तब सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री थीं और प्याज की कीमतें अस्सी रुपये किलो पहुंच चुकी थीं। पंद्रह साल बाद प्याज फिर 80 रुपये किलो हुआ और प्याजेश्वर महाराज ने शीला सरकार को मिटा भी डाला। हमारे पड़ोस में बुधवार और रविवार को बाजार लगता है। ताजा रेट बता दूं- प्याज 20 रुपये किलो, आलू-12-15 रुपये किलो, टमाटर-20 रुपये किलो, गोभी- दस की दो किलो..। चुनाव खत्म होने के बाद ये कौन सा चमत्कार हो गया कि महीने भर के भीतर सब्जियों के दाम चौथाई रह गए।
आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.





