Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

चरैवेति प्रकरण : कौन असली-कौन नकली में उलझा मामला, भास्‍कर भी कूदा

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के मुख पत्र चरैवेति के वेबसाइट को लेकर मचा बवाल अब भी जारी है। आज के भास्कर में फिर एक खबर आई है। यह कल के ही खबर का फालोअप है। इस खबर से कई लोग कटघरे में आ गये हैं। परत दर परत झूठ उजागर होने लगा है। एक तरफ जनसंपर्क की विज्ञापन शाखा से मिली जानकारी से यह स्पष्ट हुआ है कि चरैवेति या इससे मिलती-जुलती किसी अन्य वेबसाइट को कोई भी विज्ञापन आदेश या राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के मुख पत्र चरैवेति के वेबसाइट को लेकर मचा बवाल अब भी जारी है। आज के भास्कर में फिर एक खबर आई है। यह कल के ही खबर का फालोअप है। इस खबर से कई लोग कटघरे में आ गये हैं। परत दर परत झूठ उजागर होने लगा है। एक तरफ जनसंपर्क की विज्ञापन शाखा से मिली जानकारी से यह स्पष्ट हुआ है कि चरैवेति या इससे मिलती-जुलती किसी अन्य वेबसाइट को कोई भी विज्ञापन आदेश या राशि का भुगतान नहीं हुआ है।

वहीं www.charaiveti.in का पंजीयन इसके संपादक अनिल सौमित्र, चरैवेति संस्था, ई-2, दीनदयाल परिसर (भाजपा कार्यालय), भोपाल के नाम पर हुआ है। जबकि जिस वेबसाईट www.charaiveti.net  को अधिकृत बताया जा रहा है उसका पंजीयन किसने किया है, किसके नाम पर और किस पते पर हुआ है इसका कोई अता-पता नहीं है। चरैवेति के सूत्रों के मुताबिक इस साइट का निर्माण लगभग 2 लाख खर्च कर करवाया गया है। भास्कर अखबार के रिपोर्टर का झूठ भी उजागर हुआ है कि जनसंपर्क विभाग ने किसी वेबसाइट को कोई विज्ञापन भुगतान किया है। अब देखना यह है कि चरैवेति के संपादक श्री अनिल सौमित्र इस पर क्या और कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। वहीं दूसरी तरफ इसे बोगस बताने वाले डा. हितेश बाजपेयी कौन सा कदम उठाते हैं।

सब मिलाकर विचारों के टकराव के बाद अनिल सौमित्र और भाजपा के मीडिया प्रभारी डा. हितेश बाजपेयी का टकराव व्‍यक्तिगत स्‍तर पर पहुंच गया है। अब वेबसाइट के असली और नकली की लड़ाई में कौन सच्‍चा साबित होता है और कौन झूठा साबित होता है यह सारी बातों के जांच के बाद ही पता चलेगा, पर इस प्रकरण से मध्‍य प्रदेश भाजपा की किरकिरी जरूर हो रही है। इसमें दैनिक भास्‍कर भी सीधा कूद पड़ा है। उसकी खबरों से स्‍पष्‍ट है कि वो निष्‍पक्ष और सही खबर प्रकाशित करने की बजाय डा. हितेश बाजपेयी का पक्षकार बनकर खबरों को प्रकाशित कर रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...