इटावा : अपना नंबर बढाने के लिए पुलिस अधिकारी किस कदर नेताओं की चापलूसी में लगे हैं, इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली। इस बार जगह थी मुख्यमंत्री का गृहजनपद इटावा। हेलीकॉप्टर से इटावा पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव जैसे ही नीचे उतरे वैसे ही जनपद के एएसपी ऋषिपाल सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट शारदा प्रसाद यादव कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की चरण वंदना करते नज़र आए।
इसे चापलूसी की हद नहीं तो और क्या कहेंगे। समाचार प्लस पर अधिकारियों की चापलूसी की खबर दिखाए जाने के बाद समाचार प्लस इटावा संवाददाता मनोज दुबे के पास एक फोन आया जिसमें उन्हें इटावा में न रहने देने और जान से मारने की धमकी भी मिली।


मीडिया, शासन-प्रशासन, राजनीति की ऐसी खबरें जिसे अखबार वाले न छाप पाते हों, चैनल वाले न दिखा पातें हो, उसे भड़ास तक पहुंचाएं. [email protected] पर मेल करें. खबर भेजने वाले का नाम पता पहचान गोपनीय रखा जाएगा.






